कुकडू प्रखंड के तिरुलडीह में विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में हुई बैठक…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला:-मंगलवार को सरायकेला जिला के कुकडु प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह पुराना शिव मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में विहिप कोल्हान संयोजक मिथिलेश महतो और जिला संगठन मंत्री उमाकांत महतो के संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में राम जन्मभूमि अयोध्या से आए पूजित अक्षत को विभिन्न पंचायतों से आए सदस्यों को दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मिथिलेश महतो ने कहा की आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का लोकार्पण होना है, उक्त कार्यक्रम को लेकर गांव गांव घर घर पूजित अक्षत, पत्रक एवम् राम मंदिर का चित्र देकर सभी सनातनियो को निमंत्रण दिया जायेगा। साथ ही लोगो से 22 जनवरी को अपने घरों और आसपास के मंदिरों में दीपावली जैसा उत्सव मनाने का आग्रह किया जाएगा।
बैठक में विहिप के मिथिलेश महतो, उमाकांत महतो, विवेकानंद महतो, रविन्द्र नाथ महतो, टिंकू कालिंदी, मदन मोहन महतो, पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साव, मुखिया रामबालक सिंह मुंडा, विकाश ठाकुर, डॉo कृष्ण चंद्र महतो, सुभाष कालिंदी, कैलाश साव, दिलीप महतो, तेजलाल कालिंदी, संतोष साव और कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  होटल से निकलते ही कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 9 गोलियां लगीं; शूटर और जमीन विवाद के एंगल पर जांच तेज

Thanks for your Feedback!