मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, परिजनों को दी सांत्वना

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- नव वर्ष का जश्न मनाने जा रहे आदित्यपुर के बाबाकूटी के रहनेवाले छः युवकों की जमशेदपुर के सर्किट हाउस के पास सड़क दुर्घटना के शिकार मृतकों के घर केंद्रीय अर्जुन मुंडा पहुंचे, जहां मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी वहीं घायलों के बेहतर इलाज की अस्पताल प्रबंधन से जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री के साथ निवर्तमान मेयर अर्जुन मुंडा, डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, विजय महतो, सतीश शर्मा आदि मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री मृतक शुभम कुमार के पिता प्रेमरंजन झा, अनिरुद्ध कुमार यादव के पिता चंदन यादव, अनिकेत कुमार महतो के पिता पिता श्रवण महतो, हेमंत कुमार सिंह के पिता मदन सिंह, पियूष उर्फ टुकटुक के पिता अमित सिंह से मिले। इस दौरान शोक संतप्त परिवार के लोगो के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। केंद्रीय मंत्री दुर्घटना की विस्तृत जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री ने कहा की छः नौजवानों की मौत होना राष्ट्र की क्षति है, क्योंकि ये लोग आने वाले समय में अपने परिवार की देखभाल के साथ राष्ट्र निर्माण में कुछ ना कुछ योगदान देते। उन्होंने कहा की कम आयु के ये सभी बालक थे, जिन्हे हमलोग एक सड़क दुर्घटना के कारण खो दिए। नव वर्ष में जश्न और पिकनिक स्वाभाविक है लेकिन ये बड़ी घटना जिसमे नौजवानों का मौत काफी दुखद है। कहा की सभी परिवारों को उनकी संवेदना है। गौरतलब है की 1 जनवरी की सुबह मरीन ड्राइव पिकनिक मनाने जा रहे इन युवकों की मौत सड़क दुर्घटना में हो गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!