हाईवे पर टैंकर में जा घुसी मर्सिडीज, कार के उड़े परखच्चे; दो सवार बाल-बाल बचे

Advertisements

घाटशिला : मंगलवार सुबह जगन्नाथपुर डिवाइडर के पास कोलकाता से रांची जा रही मर्सिडीज ई220डी पीछे से एक टैंकर में जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में रांची के हरिओम टावर रेजिडेंस निवासी केशव अग्रवाल और आदित्य अग्रवाल सवार थे। हादसे में चालक केशव अग्रवाल को मामूली चोट लगी, जबकि आदित्य अग्रवाल सुरक्षित रहे। केशव ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार कराया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

हादसे की सूचना पर घाटशिला थाना के एएसआई राजेंद्र मंडल पेट्रोलिंग टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाकर एक होटल के पास खड़ा कराया, ताकि यातायात प्रभावित न हो। टक्कर के बाद टैंकर मौके से आगे निकल गया। वाहन मालिक की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। कार को दूसरी गाड़ी की मदद से टोचन कर सर्विस सेंटर भेजने की तैयारी है, जबकि दोनों सवार दूसरी गाड़ी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

About The Author

See also  एशियन गेम्स में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हेमंत सोरेन ने दी बधाई, महिला हॉकी टीम के स्वर्ण को बताया गौरव का क्षण

You may have missed