सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के पूर्व इंस्पेक्टर सह धनबाद रेल थाना के इन्स्पेक्टर अमरजीत प्रसाद का निधन, रास्ते में गिरने से हुई मौत…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला / धनबाद :- सरायकेला जिले के आरआईटी थाना में पूर्व में पदस्थापित इंस्पेक्टर सह वर्तमान में धनबाद रेल थाना के इंस्पेक्टर अमरजीत प्रसाद की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गयी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अमरजीत प्रसाद धनबाद रेल थाना से पैदल ही रेल एसपी कार्यालय जा रहे थे. रास्ते में ही सड़क किनारे गिर गये.. आस-पास के दुकानदारों ने उन्हें उठा कर बगल के रेल अस्पताल ले गये. रेल अस्पताल से पुलिस इंस्पेक्टर को निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी उम्र लगभग 52 वर्ष बतायी जाती है.रेल इंस्पेक्टर अमरजीत प्रसाद की मौत के बाद अस्पताल में रेल डीएसपी सहित अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। गौरतलब है कि सरायकेला जिले के आर आईटी समेत जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र में अमरजीत प्रसाद पदस्थापित थे और वे काफी मिलनसार स्वभाव के थे. गौरतलब है कि अमरजीत प्रसाद अपने पीछे पत्नी दो बेटे एक बेटी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

About The Author

See also  मिलादुन्नबी पर सजेगी मस्जिदें, जुलूस-ए-मोहम्मदी से गूंजेगा अमन और भाईचारे का पैगाम

Thanks for your Feedback!