मिलादुन्नबी पर सजेगी मस्जिदें, जुलूस-ए-मोहम्मदी से गूंजेगा अमन और भाईचारे का पैगाम

Advertisements
Advertisements
Advertisements

घाटशिला : ईद मिलादुन्नबी को लेकर घाटशिला अनुमंडल के घाटशिला, गालूडीह, फूलपाल, मुसाबनी, धालभूमगढ़, चाकुलिया, बहरागोड़ा, डुमरिया और आसपास के इलाकों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मस्जिदों को सजाया गया है और मुस्लिम समुदाय के लोग व कमेटी सदस्य आयोजन की तैयारी में जुटे हैं। बुधवार को हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर अलग-अलग स्थानों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। इस दौरान नात और कलमा पढ़े जाएंगे तथा अमन और शांति की दुआ की जाएगी। इमामों ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने इंसानियत, भाईचारा, महिलाओं के सम्मान और कमजोरों के साथ खड़े होने का संदेश दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रशासन ने भी जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ भगत ने सभी प्रखंडों में बीडीओ और सीओ को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त कर शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, जबकि थाना प्रभारियों को सतर्क रहने को कहा गया है। बारी मस्जिद जमशेदपुर के मौलाना हारून रशीद ने मिलादुन्नबी को इंसानियत, अमन और भाईचारे का संदेश फैलाने का अवसर बताया। घाटशिला मुस्लिम बस्ती के इमाम जमालुद्दीन जफर मिस्वायही ने कहा कि जुलूस के माध्यम से शांति और मोहब्बत का संदेश दिया जाएगा। राजस्टेट मस्जिद और फूलपाल सुन्नी जमा मस्जिद से जुलूस सुबह 9 बजे, कामगार शाह मस्जिद नवाब कोठी और गालूडीह जामा मस्जिद से सुबह 8 बजे निकलेगा।

About The Author

You may have missed