त्योहारों से पहले बिजली संकट पर बढ़ी चिंता, जर्जर पोल-पुराने तार बदलने की मांग

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा, काली पूजा, दीपावली और लक्ष्मी पूजा से पहले पोटका विधानसभा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग तेज हो गई है। पोटका विधायक संजीव सरदार के निर्देश पर झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता देवाशीष महापात्र से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लगातार बारिश से कई ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। कई जगह पोल जर्जर हैं और पुराने तारों के कारण भी लोगों को परेशानी हो रही है। नेताओं ने खराब पोल बदलने, पुराने तारों की जगह नए तार लगाने और जरूरत वाले इलाकों में नए बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक में बाजार टोला, बागबेड़ा में जले ट्रांसफॉर्मर का मामला भी उठाया गया और जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की गई। बिजली से जुड़ी समस्याओं का मांगपत्र विभाग को सौंपा गया। झामुमो प्रखंड सचिव जगत मार्डी ने कहा कि त्योहारों के दौरान बिजली कटौती से ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है, इसलिए विभाग सभी समस्याओं को प्राथमिकता से दूर कर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करे। प्रतिनिधिमंडल में जगत मार्डी, मनोज नाहा, मिथुन चक्रवर्ती, जितेंद्र सिंह, नितिन हांसदा, धोनी दास, बीजू संरक्षक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

About The Author

See also  11 साल का इंतजार खत्म, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 800 से अधिक अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ

You may have missed