समझौते के बाद भी मांगें अधूरी, मजदूरों का गुस्सा फूटा; अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जादूगोड़ा : कंपनी प्रबंधन पर पहले हुए समझौते को लागू नहीं करने और मजदूरों की मांगों पर टालमटोल करने का आरोप लगाते हुए श्रमिकों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। मजदूरों ने जादूगोड़ा थाना प्रभारी को आवेदन देकर हस्तक्षेप की मांग की है। उनके अनुसार 10 अगस्त को डीएलसी कार्यालय में मजदूरों और कंपनी प्रबंधन के बीच समझौता हुआ था, लेकिन बाद में प्रबंधन ने उसकी शर्तों को मानने से इनकार कर दिया। इसके विरोध में 24 अगस्त को अनुमंडल पदाधिकारी को जानकारी दी गई और कंपनी गेट के पास प्रदर्शन किया गया।मजदूरों के मुताबिक 25 अगस्त को ग्राम पंचायत में हुई बैठक में मुसाबनी के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में कंपनी प्रबंधन की ओर से गलती स्वीकार करने, परिसर में गाली-गलौज नहीं करने, घायल मजदूर को जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज दिलाने, सात मजदूरों को स्थायी करने और तीन दिनों के भीतर जॉइनिंग लेटर देने का आश्वासन दिया गया। हालांकि मजदूरों का कहना है कि इन बातों का कोई लिखित प्रमाण नहीं दिया गया। इससे नाराज श्रमिकों ने यूनियन अध्यक्ष बाबूलाल सोरेन के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की है और कहा है कि लंबित जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed