आदित्यपुर:रोड़ पर गाड़ी लगाने को लेकर नोंक झोंक में हुआ विवाद!दोनो पक्ष आपस मे भिड़े,मामला गंभीर”जाने क्या है पूरा मामला….

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:सरायकेला खरसवां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत वार्ड 19 शिव मंदिर समीप मेडिकल में दवा लेने के उपरांत सड़क में गाड़ी लगाने के कारण राहगीर आपस मे भिड़े.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बता दे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल में दवा लेने के लिए युवक अंदर गया हुआ था उसी बीच किसी कार वाले ने पीछे से हॉर्न मारा और उसी बातों को लेकर आपस मे नोक झोंक शुरू हो गयी.

 

वही नोंक झोंक में अभद्र गली गलौज होने के कारण मारपीट शुरू हो गयी उसी उपरांत दोनों पक्ष में से एक के सर पर चोट आई है और दूसरा अंदरूनी रूप से घायल है.वही मामला बिगड़ता देख स्थानीय लोगो ने मामला को सुलझाने की कोशिश की पर मामला बिगड़ता ही चला जा रहा था.

 

मामला बिगड़ता देख स्थानीय लोगो ने आदित्यपुर पुलिस को सूचना दी.वही सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजन कुमार ने गश्ती दल को त्वरित भेजवाया.गश्ती दल मौके पर पहुँच दोनों पक्ष को आदित्यपुर थाना लाया गया.

 

वही मामला की जानकारी लेते थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया मामला गंभीर है दोषी को बक्सा नहीं जाएगा फिलहाल मामले की जाँच चल रही है.

See also  वर्षो से जाम थी वार्ड 18 की नालियां, डिप्टी मेयर के पहल पर शुरू हुआ सफाई अभियान

Thanks for your Feedback!

You may have missed