वर्षो से जाम थी वार्ड 18 की नालियां, डिप्टी मेयर के पहल पर शुरू हुआ सफाई अभियान

0
Advertisements

आदित्यपुर: बीते कई वर्षो से आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 अंतर्गत राममड़ैया बस्ती स्थित नालियां जाम थी।  इसकी वजह से कस्बे में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। लेकिन अब नगर निगम इन सभी जाम नालियों की सफाई के लिए मास्टरप्लान के तहत अभियान शुरू कर दिया है। बीते बोर्ड की बैठक में बड़े नालों और छोटी नालियों की सफाई को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद वार्ड संख्या 18 समेंत अन्य वार्ड में नालियों की सफाई का अभियान शुरू कर दिया गया। नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने बताया कि बरसात के पूर्व वैसे नाले जहां जाम है, उन्हे युद्ध स्तर पर सफाई करवाया जाएगा। इधर वार्ड संख्या 18 के लोगो ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बरसात से पहले नालियों की सफाई होना बेहद जरूरी था। इससे जलजमाव की समस्या कम होगी और बीमारियों के फैलने का खतरा भी घटेगा। लोगों ने उम्मीद जताई कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे वार्ड को साफ-सुथरा बनाने में मदद मिलेगी। बारिश के मौसम से पहले सभी प्रमुख नालियों की सफाई पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है, ताकि कार्य में किसी तरह की लापरवाही न हो।

सोशल मीडिया के भ्रम से बचने की अपील
इधर नालों की सफाई संबंधित कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विडियो प्रसारित कर भ्रम फैलाया जा रहा है। इसको लेकर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश  ने लोगो से अपील किया है कि इस भ्रम से बचें। बताया कि वैसे नाले जिसकी सफाई हो चुकी है। उसके पूर्व का विडियो को इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर नगर निगम क्षेत्र को गंदगी का अंबार बताया जा रहा है। जबकि वास्तविक में निगम अभियान चलाकर नालों की सफाई में जुटा हुआ है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed