पति के ज्‍यादा सेक्‍स की आदत से परेशान महिला ने कोर्ट का खटखटाया दरवाजा , कोर्ट ने कहा शांति बनाए रखें …

Advertisements

नाइजीरिया (एजेंसी ):-आम तौर पर महिला और पुरुष के तलाक लेने का बहुत स कारण होता है लेकिन इस बार जो कारण सामने आ रहा है ये थोड़ा हटके है । बता दें कि एक महिला अपने पति की हरकतों से इतना परेशान हो गई कि उसे कोर्ट की ओर रुख करना पड़ा।  दोनों की शादी को 14 साल हो चुके हैं।  तीन बच्‍चे भी हैं। लेकिन अब महिला पति से तलाक चाहती है। ये मामला नाइजीरिया का बताया जा रहा है। बता दें कि महिला ने आरोप लगाया है कि पति के ज्‍यादा सेक्‍स की आदत उसकी जान ले लेगी।  Premium Times Nigeria के मुताबिक, महिला का नाम ओलमिड लवाल है।  उसने अपने पति के खिलाफ 7 जनवरी को मोपो, इबदान में मौजूद कस्‍टमरी कोर्ट का रुख किया है।  जहां उसने कोर्ट से पति से तलाक की मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

याचिकाकर्ता महिला के पति का नाम सहीद लवाल है।  दरअसल, महिला का कहना है कि उसका पति उसके साथ बहुत ज्‍यादा सेक्‍स करता है।  इस कारण उसको तलाक चाहिए।  महिला ने कोर्ट में दायर याचिका में ये भी आरोप लगाया कि पति शराब भी पीता है।  महिला ने कोर्ट में कहा था, ‘शादी को 14 साल बीत चुके हैं, लेकिन पति में मानवता नाम की चीज नहीं है। ‘ महिला ने ये भी आरोप लगाया कि वह हमेशा बीयर ही पीता रहता है।  नशे में होने पर उसके साथ जबरदस्‍ती करता है।  इस सबसे वह परेशान हो चुकी है।  महिला ने कोर्ट से अपील की है कि वह उसके पति के उसके फ्लैट पर आने पर रोक लगा दें।  वहीं महिला ने कोर्ट के सामने ये भी कहा कि आरोपी पति उसको खर्चा भी नहीं देता है।  वहीं पेशे से फैशन ड‍िजायनर आरोपी पति सहीद लवाल  ने अपने बचाव में कहा, ‘अब मैंने शराब पीना छोड़ दिया है, मैं अपने बच्‍चों की देखभाल करने के लिए तैयार हूं। ‘ इस मामले में कोर्ट के प्रेसिडेंट एस एम अकीनटयो (S.M. Akintayo ) ने इस मामले को फिलहाल 1 मार्च तक के लिए टाल दिया है।  उन्‍होंने कपल से कहा दोनों शांति बनाकर रखें। 

About The Author

You may have missed