एन ए एस परीक्षा में सरायकेला खरसावां जिला के बच्चों ने दिखाया अपना हूनर

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला:– राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, सीबीएसई द्वारा आयोजित नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एन ए एस) परीक्षा में चयनित सरायकेला खरसावां जिला के हाई स्कूल सीदाडीह सहित 135 विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने हुनर दिखाया।
चिन्हित विद्यालयों में अधिकतम 30 बच्चे परीक्षा हॉल में थे। उच्च विद्यालय सीदाडीह में 16 बच्चे परीक्षा लिखने में सक्रिय दिखे। पर्यवेक्षक रामनाथ होता, क्षेत्र निरीक्षक खीतीश महतो परीक्षा संचालन में सक्रिय थे। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद मार्डी अपने परीक्षा में सक्रिय दिखे।
राष्ट्रीय अचीवमेंट सर्वे के जिला प्रभारी सिद्धेश्वर झा ने बताया कि चिन्हित 135 विद्यालयों में परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कक्षा तीसरी, पांचवी, आठवीं व दसवीं के विद्यार्थी शामिल हुए। अंग्रेजी, हिंदी,गणित,सामाजिक विज्ञान, विज्ञान से संबंधित प्रश्न परीक्षा में थे। उन्होंने कहा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण का उद्देश्य बच्चों के सीखने की उपलब्धि स्तर को आकलन करना है। इसी के आधार पर स्टेट का रैंकिंग होगा। राष्ट्रीय स्तर पर यह परीक्षा आयोजित हुई है। झारखंड प्रदेश में सरायकेला खरसावां जिला के विद्यार्थियों ने भी इस परीक्षा में अपना हूनर दिखाया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

You may have missed