Gamharia:;एसआईआर विशेष कार्यक्रम: नोटिस के बाद भी सुनवाई में नहीं पहुंचे तो मतदाता सूची से कटेगा नाम — सीओ, आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पांच स्थानों पर एईआरओ कर रहे सुनवाई

Advertisements
Advertisements
Advertisements

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड सह अंचल क्षेत्र में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत दावा एवं आपत्ति (क्लेम एंड ऑब्जेक्शन) के दूसरे व तीसरे चरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।इस संबंध में गम्हरिया के अंचल अधिकारी (सीओ) प्रवीण कुमार ने बताया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई थी, उन्हें नोटिस जारी कर सुनवाई की जा रही है।
​सीओ ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए पांच स्थानों पर एईआरओ और अतिरिक्त एईआरओ स्तर पर सुनवाई शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि लोग अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर दस्तावेज जमा कर सकें। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के निर्देशानुसार मतदाता 2003 के दस्तावेज (स्वयं, माता-पिता या दादा-दादी के) अथवा जन्मतिथि के आधार पर निर्धारित 11 मान्य दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत कर अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम सुरक्षित करा सकते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

30 फीसदी अनुपस्थिति पर जताई चिंता

सीओ प्रवीण कुमार ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सुनवाई के दौरान लगभग 30 प्रतिशत नोटिस प्राप्त मतदाता अनुपस्थित पाए जा रहे हैं। उन्होंने सख्त लहजे में अपील की कि यदि मतदाता दूसरे नोटिस के बाद भी सुनवाई में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनका नाम मतदाता सूची से काट दिया जाएगा।

​फॉर्म-8 से एक बूथ पर होगा पूरा परिवार

सीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन परिवारों के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं, बीएलओ द्वारा फॉर्म-8 भरवाकर पूरे परिवार का नाम एक ही बूथ पर व्यवस्थित किया जा रहा है, जिससे उन्हें मतदान में सुविधा हो।

About The Author

You may have missed