तीन दिवसीय कोल्हान प्रमंडल प्रवास पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी पहुँचे जमशेदपुर, कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- कोल्हान प्रमंडल के तीन दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर आये बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का आगमन शनिवार को जमशेदपुर में हुआ। एग्रिको क्लब हाउस सभागार में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने दो सत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान जमशेदपुर महानगर प्रभारी सह प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू भी शामिल रहे। प्रथम सत्र में उन्होंने जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष के संग बैठक की। तो वहीं, दूसरे सत्र में सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल पालकों के संग संगठनात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी से परिचय प्राप्त कर संगठन के अब तक के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिला पदाधिकारियों को बूथों पर विशेष ध्यान देने और मंडलों में नियमित प्रवास के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने महानगर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए कई सवाल भी किये। रविवार को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जमशेदपुर ग्रामीण और सरायकेला जिला में प्रवास करेंगे और सोमवार को वे चाईबासा प्रवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इससे पहले, शनिवार सुबह शहर पहुँचने पर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

Advertisements
See also  स्कूल से लौट रही महिला और बच्ची पर लोहे के रॉड से हमला, आरोपी गिरफ्तार

You may have missed