विगत दिनों चक्रधरपुर प्रखंड में चक्रधरपुर और बंदगांव क्षेत्र के लिए दिव्यांगजन हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया

Advertisements
Advertisements

चक्रधरपुर (संवाददाता ):-पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी-सह-जिला उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्री अभिजीत सिन्हा(भा.प्र.से) के देखरेख में विगत दिनों चक्रधरपुर प्रखंड में चक्रधरपुर और बंदगांव क्षेत्र के लिए दिव्यांगजन हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें लगभग 600 लोगों ने भाग लिया था। उक्त तर्ज पर योग्य दिव्यांगजन हेतु दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। जिसके तहत आज अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट चक्रधरपुर श्री अभिजीत सिन्हा(भा.प्र.से) के द्वारा सांकेतिक रूप से 15 दिव्यांग पत्र का वितरण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिला प्रशासन का प्रयास है, कि जिला अंतर्गत सभी दिव्यांग जनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाया जाए, ताकि प्रमाण पत्र की उपलब्धता पर उन्हें सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से नियमानुसार अच्छादित किया जा सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  नौ फरार नक्सलियों की तलाश जारी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज

You may have missed