संजीव भारद्वाज बने प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के पहले निवार्चित अध्यक्ष

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की चुनावी प्रक्रिया शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में सम्पन्न हुई. चुनाव में संजीव भारद्वाज रिंटू को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया. मालूम हो कि पिछले दो दिन से चल रही चुनावी प्रक्रिया में तीन सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था जिसमें संजीव भारद्वाज, संतोष कुमार, रवि झा का नाम शामिल था. इसमें दो सदस्य संतोष कुमार और रवि झा ने स्वेच्छा से मुख्य चुनाव पदाधिकारी आइके ओझा, सहायक चुनाव पदाधिकारी विकास कुमार श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह, रघुवंशमणि सिंह, प्रमोद झा, जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अनीश कुमार की उपस्थिति में नाम वापसी को स्वीकार किया गया. इसके बाद सभी उपस्थित सदस्यों की मौजूदगी में संजीव भारद्वाज को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया जिसकी घोषणा की गयी. इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष बी श्रीनिवास, महासचिव गुलाब सिंह, संस्थापक अध्यक्ष ब्रजेश सिंह मौजूद रहे और उन्होंने निवार्चित अध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं देते हुए पत्रकार एकता और हित में कार्य करने की बात कही.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

You may have missed