रघुवर नगर सामुदायिक भवन में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, शामिल हुए पुर्व विधायक कुणाल सारंगी और पुर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी , सैकड़ों लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश सचिव रविशंकर तिवारी और भाजपा बमांमाइनस मंडल के द्वारा पुर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी के मार्गदर्शन में संयुक्त रूप से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कान ,आँख ,हड्डी,टी बी स्त्री,शिशु और जेनरल फिजिशियन के डॉक्टरों के टीम के द्वारा सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई और उन्हें निशुल्क दवा भी दिया गया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूर्व विधायक कुणाल सारंगी और पुर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी के हाथो दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन मंडल अध्यक्ष दीपक झा और उनकी पूरी टीम साथ ही सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश सचिव रविशंकर तिवारी और सैल्यूट तिरंगा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरस्वती साहू और उनकी पूरी के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, भाजपा नेता पवन अग्रवाल जी,मिट्ठू चौधरी,आशीष तिवारी, महिला मोर्चा की शुक्ला हलदर, रेखा साहू, पुष्पा पाठक, अमित मोदक आदि का रहा। डॉक्टरों की टीम में डॉ किरण सिंह, डॉ प्रकाश राय, डॉ विकास साहू, डॉ गौतम, और ए जी एस आई हॉस्पिटल की पूरी टीम थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  सृजन संवाद की 161वीं गोष्ठी में घुमक्कड़ों के अनुभव, साहित्य और यात्रा पर गहरी चर्चा

You may have missed