दुर्गापूजा मेले में हुड़दंग के आरोप में 16 युवक हिरासत में

Advertisements

धनबाद : दुर्गापूजा मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कतरास पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। गुरुवार की रात मेले में अशांति फैलाने के आरोप में 16 युवकों को हिरासत में लिया गया। बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार विमल और कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विभिन्न पूजा स्थलों पर गश्त की। डीएसपी रात दो बजे तक जीएनएम दुर्गापूजा मैदान में मौजूद रहे, जबकि थाना प्रभारी ने रातभर अलग-अलग पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मेले में भीड़ को देखते हुए बड़े वाहनों को फोरलेन सड़क पर भटमुरना के आगे रोक दिया गया। कतरास के जीएनएम ग्राउंड, रानी बाजार मैदान, रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान और केशलपुर पंजाबी मोहल्ला ग्राउंड में दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि मेले में शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।

About The Author

See also  छठ में परिवार के साथ घाट गया क्लर्क, घर से 15 लाख के जेवरात चोरी