टाटा स्टील के उत्पादन विस्तार को मिलेगी रफ्तार, लिंडे ने दोगुनी की औद्योगिक गैस आपूर्ति क्षमता

Advertisements

जमशेदपुर : ओडिशा के कलिंगनगर स्थित टाटा स्टील प्लांट के उत्पादन विस्तार को गति देने के लिए औद्योगिक गैस कंपनी लिंडे ने अपनी आपूर्ति क्षमता दोगुनी कर दी है। कंपनी ने प्लांट में औद्योगिक गैसों की आपूर्ति करने वाली दो एयर सेपरेशन यूनिट्स का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। वर्ष 2024 में घोषित समझौते के तहत अब दोनों इकाइयों का संचालन लिंडे कर रही है। इन इकाइयों से टाटा स्टील के लोहा और इस्पात उत्पादन के लिए ऑक्सीजन, नाइट्रोजन और आर्गन की निर्बाध आपूर्ति की जा रही है। लिंडे प्रबंधन के अनुसार, इस विस्तार के बाद कलिंगनगर क्षेत्र में कंपनी की कुल ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 7,000 टन प्रतिदिन से अधिक हो गई है। इससे टाटा स्टील को अपनी वार्षिक कच्चे इस्पात उत्पादन क्षमता 30 लाख टन से बढ़ाकर 80 लाख टन करने के लक्ष्य में मदद मिलेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

टाटा स्टील ने मई 2025 में 27,000 करोड़ रुपये के निवेश से कलिंगनगर प्लांट के दूसरे चरण का उद्घाटन किया था। इस परियोजना के तहत प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 80 लाख टन तक बढ़ाने की योजना है। विस्तार परियोजना में भारत का सबसे बड़ा ब्लास्ट फर्नेस, पेलेट और कोक प्लांट के साथ उच्च शक्ति वाले स्टील उत्पादों के निर्माण के लिए नया कोल्ड रोलिंग मिल शामिल है। उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ औद्योगिक गैसों की मांग भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में लिंडे की बढ़ी हुई आपूर्ति क्षमता से प्लांट के उत्पादन कार्यों को सहयोग मिलेगा।

लिंडे के अध्यक्ष (आसियान एवं दक्षिण एशिया) मलय बनर्जी ने कहा कि यह विस्तार इस्पात निर्माण में औद्योगिक गैसों की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। इससे कंपनी को भारत में विकास के नए अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। वहीं, टाटा स्टील के सीएफओ एवं कार्यकारी निदेशक कौशिक चटर्जी ने बताया कि कलिंगनगर प्लांट के दूसरे चरण के तहत 50 लाख टन की अतिरिक्त उत्पादन क्षमता बढ़ाने का काम बेहतर गति से आगे बढ़ रहा है।

About The Author

You may have missed