महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर ‘रन फॉर डीएवी’, करीब 300 छात्र-छात्राओं ने लगाई दौड़

जमशेदपुर : महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में शुक्रवार को डीएवी सीएमसी के तत्वावधान में ‘रन फॉर डीएवी’ का आयोजन किया गया। इसमें करीब 300 छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया। विद्यालय की प्राचार्या प्रज्ञा सिंह के निर्देशन में आयोजित दौड़ को उन्होंने स्वयं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय प्रांगण से शुरू हुई इस दौड़ का उद्देश्य महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वस्थ जीवन के संदेश को लोगों तक पहुंचाना था।


दौड़ के बाद विभिन्न वर्गों के विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 6 से 8 छात्रा वर्ग में अमृता दास प्रथम, आरुषि द्वितीय और श्रीजा जायसवाल तृतीय रहीं, जबकि छात्र वर्ग में शशांक कुमार प्रसाद प्रथम, आयुष कुमार द्वितीय और ऋषित तृतीय रहे। कक्षा 9 से 12 छात्रा वर्ग में फिजा खान प्रथम, अपर्णा महतो द्वितीय और पिहू कुमारी तृतीय तथा छात्र वर्ग में आदित्य सिंह प्रथम, समर चौधरी द्वितीय और निरलिप्त पंडा तृतीय रहे। शिक्षिका वर्ग में जी बी संतोष, निक्की सिंह और पूजा खत्री क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय तथा शिक्षक वर्ग में तन्मय पॉल, अमित आचार्य और पंकज घोषाल क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। अभिभावक महिला वर्ग में प्रीति कुमारी प्रथम, सुनीता कुमार द्वितीय और अनुष्का तृतीय तथा पुरुष वर्ग में देवेंद्र सिंह बघेल प्रथम, लक्ष्मीकांत द्वितीय और पंकज कुमार तृतीय रहे।
विद्यालय के पर्यवेक्षी प्रमुख ओम प्रकाश पाठक ने कहा कि महात्मा गांधी के एकता, अहिंसा और स्वास्थ्य के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और गांधीजी के विचारों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। पुरस्कार वितरण समारोह में वरीय शिक्षिका श्रीमती जया चक्रबर्ती, श्रीमती सुतापा घोष और वरीय शिक्षक श्री दीपक कुमार सिन्हा मौजूद थे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


