भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि, दो स्थानों पर किया गया पौधारोपण

Advertisements

पटमदा : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को कुमीर पंचायत भवन के समक्ष उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद 2 आदिवासी हाई स्कूल, बांगुड़दा और कमलपुर थाना परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जेएलकेएम के जिला सचिव राजेश कुंभकार ने किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बांगुड़दा स्थित 2 आदिवासी हाई स्कूल में पौधरोपण के दौरान प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार सेठ मौजूद रहे। वहीं, कमलपुर थाना परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में अवर निरीक्षक पुरुषोत्तम राय समेत अन्य लोग शामिल हुए। राजेश कुंभकार ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा का आधार हैं। उन्होंने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि भगत सिंह के विचार तभी सार्थक होंगे, जब वे कार्यों में दिखाई दें और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। कार्यक्रम में हरिमोहन महतो, साहेबराम महतो, बिरेन प्रामाणिक, सनत महतो, सुकुमार महतो, मंटू महतो, मनोज प्रामाणिक, गुरुपद महतो, अजय महतो, मनोज महतो, संदीप महतो, भवतोष प्रामाणिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About The Author

See also  पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड की मंजूरी, 28 अक्टूबर को राष्ट्रपति दिखाएंगी हरी झंडी

You may have missed