एलआईसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी आग, चार दमकलों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत

Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित एलआईसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। रात करीब तीन बजे के बाद चौथी मंजिल से आग की लपटें और धुआं निकलता देख सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इसके बाद झारखंड अग्निशमन विभाग के साथ टाटा स्टील की अग्निशमन टीम भी मौके पर पहुंची। करीब चार दमकलों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

आग तेज होने के कारण अग्निशमन कर्मियों को करीब तीन घंटे तक लगातार मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलने पर एलआईसी के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार आग चौथी मंजिल पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में लगी थी।

आग से हुए नुकसान का आकलन पूरी तरह आग बुझने के बाद निरीक्षण के दौरान किया जाएगा। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई गई है।

About The Author

See also  मरीन ड्राइव हादसे में जान गंवाने वाले सार्थक और नमन को अंतिम विदाई, पार्वती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

You may have missed