के. प्रभाकर राव बने झारखंड पैरा योगासन स्पोर्ट्स प्रमोशन कमिटी के संरक्षक

Advertisements

JHARKHAND: झारखंड में पैरा योगासन खेलों के प्रचार-प्रसार, विकास एवं दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से झारखंड पैरा योगासन स्पोर्ट्स प्रमोशन कमिटी के चेयरमैन सह कॉर्डिनेटर डॉ. रवि शंकर नेवार द्वारा श्री के. प्रभाकर राव को कमिटी का संरक्षक (Patron) मनोनीत किया गया है।
श्री के. प्रभाकर राव खेल एवं सामाजिक क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित हस्ती हैं। वे बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के ज्वाइंट सेक्रेटरी, पैरा बैडमिंटन ऑफ इंडिया के चेयरमैन, झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सेक्रेटरी तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार, टाटानगर के मैनेजिंग ट्रस्टी के रूप में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उनके व्यापक खेल अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें झारखंड पैरा योगासन स्पोर्ट्स प्रमोशन कमिटी का संरक्षक मनोनीत किया गया है। कमिटी को आशा है कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से झारखंड में पैरा योगासन खेलों को नई दिशा मिलेगी तथा दिव्यांग खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर डॉ. रवि शंकर नेवार ने कहा कि श्री के. प्रभाकर राव का खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से पैरा योगासन खेलों के विकास, संगठनात्मक विस्तार तथा दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में सहयोग प्राप्त होगा।

श्री के प्रभाकर राव ने मनोनयन पर आभार व्यक्त करते हुए पैरा योगासन के विकास और दिव्यांग खिलाड़ियों के हित में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया । उन्होंने 11 अक्टूबर 2026 को मिथिला सांस्कृतिक परिषद गोलमुरी जमशेदपुर में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की सफलता की हार्दिक शुभकामनाएं दीऔर खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों से प्रतियोगिता में सहभागिता एवं सहयोग की अपील की ।

See also  स्टंट राइडिंग पर पुलिस की कार्रवाई, पांच बुलेट समेत आठ बाइक जब्त, 38,500 रुपये जुर्माना

श्री के प्रभाकर राव जी के मनोनयन पर योगासन स्पोर्ट् एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष मनोज तिवारी, मुख्य राज्य सलाहकार श्री विपिन पांडेय, सलाहकार सह पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा झा, राज्य सचिव चंदू कुमार, राज्य संयुक्त सचिव मलय कुमार डे, राज्य कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह, अर्जुन शर्मा, ललिता शर्मा, प्रज्ञा पारोमिता एवं लक्ष्मी साहू ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की ।

About The Author

You may have missed