जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का परिचालन जारी रखने की मांग, सांसद विद्युत वरण महतो से मिला सिख प्रतिनिधिमंडल

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा–अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (18103/18104) का कोहरे के कारण प्रस्तावित परिचालन बंद किए जाने के फैसले पर पुनर्विचार की मांग को लेकर सिख समाज का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद विद्युत वरण महतो से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह ट्रेन जमशेदपुर और पूरे कोल्हान को उत्तर भारत से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण रेल सेवा है। इसके बंद होने से हजारों यात्रियों, विद्यार्थियों, कामगारों, व्यवसायियों और श्रद्धालुओं को परेशानी होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक फॉग-सेफ्टी उपकरण, बेहतर सिग्नलिंग और दूसरे सुरक्षा उपायों के साथ ट्रेन का परिचालन जारी रखने की संभावना पर रेलवे स्तर पर विचार किया जाए। इसके साथ ही टाटानगर–जम्मू तवी एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की मांग भी रखी गई। सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनी और रेलवे के उच्च अधिकारियों व संबंधित स्तर पर पहल करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री चंचल भाटिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह शिंदे, इंद्रजीत सिंह, जसवंत सिंह, कर्मजीत सिंह कामे, जगतार सिंह, हैप्पी सिंह, कुलवंत सिंह, कुलवंत सिंह काते सहित भाजपा सिख नेता, सिख समाज के गणमान्य लोग और युवा साथी मौजूद रहे।

About The Author

You may have missed