जेंडर मेले में समानता का संदेश, पुरुषों ने दोना बनाया और सुई-धागा चलाया

Advertisements

पोटका : जेंडर समानता, समान भागीदारी और सम्मान का संदेश देने के लिए सामाजिक संस्था युवा–यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन ने पोटका प्रखंड के काशीडीह मैदान में जेंडर मेले का आयोजन किया। इस वर्ष मेले की थीम ‘सबकी साझेदारी, सबकी बराबरी–भूमिका को मजबूत करना’ रही। मेले में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों और समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। नुक्कड़ नाटक, खेल, संवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए लैंगिक समानता को लेकर जागरूकता दी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

युवा की कार्यकर्ता अंजना देवगम ने जेंडर मेले के उद्देश्य और समानता के महत्व की जानकारी दी। इसके बाद ‘मेरा जेंडर, मेरी पहचान, मेरी आजादी, मेरा सम्मान’ विषय पर अभिव्यक्ति, नुक्कड़ नाटक, मिथकों पर संवाद और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। जेंडर आधारित हिंसा पर पोस्टर और स्लोगन कार्ड भी बनाए गए। पुरुष प्रतिभागियों ने पत्तल से दोना बनाया, सुई-धागा चलाया और साड़ी मोड़कर रखने जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया। म्यूजिकल चेयर और ‘द जेंडर वेज गैप गेम’ के रूप में लूडो भी खेला गया। फेस पेंटिंग और आर्ट गतिविधियां भी हुईं।

मेले में युवा संसाधन मेला, जेंडर केंद्रित संगठनों की जानकारी और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े बूथ लगाए गए। युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने कहा कि कोई भी काम सिर्फ लड़के या लड़की का नहीं होता और हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की नीतू कुमारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य करुणामय मंडल, ग्राम प्रधान सुशांतो हेंब्रम, स्वास्थ्य सहिया हिसी हेंब्रम तथा डालसा के पीएलबी चयन मंडल और डोबो चकिया समेत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजन में प्रोजेक्ट ऑर्डिनेटर चंद्रकला मुंडा, रीला सरदार, अवंती, किरण, अरूप, चांदमनी सवैयां, अंजना देवगम, कापरा मांझी, हेमंती गोप और युवा के फैलो ने भूमिका निभाई।

See also  परविंदर सिंह बने जिला कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष, ग्रामीण संगठन का भी मिला अतिरिक्त प्रभार

 

About The Author

You may have missed