स्टील एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, सिर में पत्थर लगने से 28 वर्षीय यात्री गंभीर रूप से घायल

Advertisements

जमशेदपुर : हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना में जमशेदपुर के मानगो निवासी 28 वर्षीय अमरीक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सारडीह और झाड़ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच हुई। अमरीक सिंह ट्रेन के डी-6 कोच में सफर कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन पर फेंका गया पत्थर उनके सिर में लग गया। घटना के बाद ट्रेन में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

खड़गपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, घायल यात्री को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के लिए झाड़ग्राम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारा गया। इसके बाद उन्हें झाड़ग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। चलती ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी की इस घटना से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

फिलहाल ट्रेन पर पत्थरबाजी किसने की और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घायल अमरीक सिंह की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को लेकर भी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

About The Author

See also  पंचायतों के विकास पर खर्च होंगे 1.35 करोड़ रुपये, सड़क-नाली समेत कई निर्माण कार्यों की तैयारी

You may have missed