वंदे भारत एक्सप्रेस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, विद्युत इंजन की मदद से टाटानगर पहुंची ट्रेन

Advertisements

जमशेदपुर : ट्रेन संख्या 20897 हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद ट्रेन के राखा माइंस स्टेशन के पास रुकने की सूचना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन के आगे के हिस्से को नुकसान पहुंचने के कारण उसे राखामाइंस के पास रोकना पड़ा। हालांकि, नुकसान कैसे हुआ और इसके पीछे क्या कारण था, इसे लेकर रेलवे की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ट्रेन रुकने के बाद उसमें मौजूद रेलकर्मियों ने टाटानगर स्टेशन को सूचना दी। इसके बाद टाटानगर से एक विद्युत इंजन भेजा गया, जिसकी सहायता से वंदे भारत एक्सप्रेस को टाटानगर स्टेशन लाया गया। यहां से ट्रेन को आगे रांची के लिए रवाना किया गया। निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन को शाम 5:30 बजे टाटानगर पहुंचना था, लेकिन वह करीब 7:30 बजे स्टेशन पहुंची। करीब दो घंटे की देरी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना के संबंध में टाटानगर के सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में खड़गपुर डिवीजन ही जानकारी दे सकता है। फिलहाल ट्रेन के क्षतिग्रस्त होने के कारणों और नुकसान की स्थिति को लेकर रेलवे की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

About The Author

You may have missed