रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर एडमिशन जारी, 70 सीट बढ़ने से बढ़े अवसर
Advertisements

रांची : रिम्स में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया का बुधवार को दूसरा दिन है. सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस के विद्यार्थियों का एडमिशन जारी है. कॉलेज प्रशासन ने नामांकन को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं और प्रक्रिया निर्धारित व्यवस्था के अनुसार चल रही है.रिम्स में एमबीबीएस की सीटों में 70 का इजाफा किया गया है. पहले यहां 180 सीटें थीं, जिन्हें बढ़ाकर अब 250 कर दिया गया है. सीटों की संख्या बढ़ने से मेडिकल की पढ़ाई में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों के लिए अवसर भी बढ़े हैं.
Advertisements

Advertisements



