जुलूस के दौरान घोड़े से गिरा युवक, चेहरे पर लात लगने से गंभीर घायल

Advertisements

जमशेदपुर : घाटकीडीह तालाब के पास बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान एक युवक हादसे का शिकार हो गया। जुलूस शर्मी होटल के सामने से गुजर रहा था और युवक घोड़े पर सवार था। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, वह अचानक घोड़े से नीचे गिर गया। इसके बाद घोड़े ने उसके चेहरे पर जोर से लात मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घायल युवक की पहचान 20 वर्षीय मोहम्मद शाकिब के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे CCU में भर्ती किया गया है। घटना के बाद उसके परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन परिवार ने कोई बयान नहीं दिया है। परिजन युवक की हालत से जुड़ी जानकारी साझा करने से भी बच रहे हैं। फिलहाल उसका इलाज TMH में जारी है।

 

About The Author

See also  आरआईटी थाना क्षेत्र में चोरों का तांडव! दो कंपनियों में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप, औद्योगिक सुरक्षा पर उठे सवाल, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 में दो कंपनियों को बनाया निशाना, मोटर-केबल से लेकर मोबाइल और उपकरण तक ले उड़े चोर

You may have missed