सड़क पार कर रहे ढाबा कर्मी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली निवासी 53 वर्षीय बांका कर्मकार की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना रविवार रात की है। बांका कर्मकार डोबो स्थित सिंह ढाबा में काम करते थे। जानकारी के अनुसार रात करीब 9:30 बजे खाना खाने के बाद वह काम के लिए निकले थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हादसे में बांका कर्मकार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही सिंह ढाबा के कर्मचारियों ने उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस हादसे में शामिल कार और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

About The Author

See also  14वीं JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर आयोगों को नोटिस

You may have missed