मिथिलेश झा की जयंती पर रक्तदान शिविर, 86 यूनिट रक्त संग्रह

Oplus_16908288

Advertisements

जमशेदपुर :  होटल कैनलाइट के संस्थापक स्वर्गीय मिथिलेश झा की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को साकची स्थित होटल कैनलाइट में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मिथिलेश झा मेमोरियल फाउंडेशन और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 86 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। स्वर्गीय मिथिलेश झा की स्मृति में आयोजित यह लगातार पांचवां वार्षिक रक्तदान शिविर था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सह इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव रंजन, रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह और होटल कैनलाइट के निदेशक अमलेश झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों और उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय मिथिलेश झा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। उपायुक्त राजीव रंजन ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है।

शिविर में 86 लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। सभी रक्तदाताओं को आयोजकों की ओर से प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में होटल कैनलाइट के निदेशक अमलेश झा, निर्मल दीप, नवीन सिंह, डी.के. घोष, पूर्वी घोष, राजपति देवी, बंदे शंकर सिंह और मनोज सिंह समेत अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

About The Author

You may have missed