कचरा पावर प्लांट के खिलाफ ग्रामसभा में विरोध, 21 अगस्त को प्रदर्शन का ऐलान

Advertisements

जमशेदपुर :बालीगुमा मौजा के गोड़गोड़ा धर्मबांधा टोला (गाजाडीह) में बुधवार को हुई ग्रामसभा में प्रस्तावित कचरा पावर प्लांट का सर्वसम्मति से विरोध किया गया। ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि घनी आबादी के बीच प्लांट बनने से वायु और पेयजल प्रदूषण का खतरा बढ़ेगा। इससे बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। ग्रामसभा ने प्रस्ताव पारित कर प्लांट को आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग की। साथ ही मौजूदा स्थल पर स्वास्थ्य केंद्र, खेल मैदान या पार्क बनाने की मांग रखी गई। प्रस्ताव की प्रतियां उपायुक्त, मानगो नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजी गई हैं।आदिवासी युवा नेता विजय सोय ने बताया कि प्लॉट संख्या 4168 लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के साथ खेल-कूद के लिए इस्तेमाल होने वाला एकमात्र मैदान है। उन्होंने कहा कि इस जमीन को लेकर स्थानीय निवासी मोशो हांसदा का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, इसके बावजूद यहां निर्माण का प्रयास चिंताजनक है। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि इस फैसले के विरोध में 21 अगस्त को मानगो अंचल कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  219 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण, दस्तावेज पूरे मिलने पर सिर्फ 99 हुए पात्र

You may have missed