दलमा में नक्सलियों पर शिकंजा, एक करोड़ के इनामी आकाश के दस्ते को बड़ा झटका; अनीता ने किया आत्मसमर्पण

Advertisements

जमशेदपुर : दलमा तराई क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान तेज हो गया है। चांडिल और कांड्रा क्षेत्र में तीन माओवादियों की गिरफ्तारी के बाद अब एक महिला माओवादी अनीता ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। अनीता के सरेंडर से एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी आकाश के दस्ते को बड़ा झटका लगा है। उसके आत्मसमर्पण के बाद इलाके में कांबिंग ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है।सुरक्षा बल दलमा तराई और आसपास के इलाकों में माओवादी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहे हैं। अभियान के दौरान गिरफ्तारियों और आत्मसमर्पण से संगठन पर दबाव बढ़ा है। पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी और कांबिंग अभियान जारी रखा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  वायु सेना दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया

You may have missed