Jamshedpur FC के फैसले पर भड़के फैंस, टाटा स्टील के खिलाफ सड़क पर उतरे; बचाने की लगाई गुहार



जमशेदपुर : Jamshedpur FC को इंडियन सुपर लीग (ISL) से हटाने के Tata Steel के फैसले के खिलाफ प्रशंसकों का गुस्सा सड़क पर दिखा। रविवार को बड़ी संख्या में फैंस ने साकची राउंडअबाउट से बिष्टुपुर स्थित आर्मरी ग्राउंड तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने Tata Steel से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने और क्लब को बचाने की मांग की। हाथों में पोस्टर लेकर फैंस ने Jamshedpur FC और भारतीय फुटबॉल को बचाने के नारे लगाए।


Red Miners के सह-संस्थापक शेख इमरान ने कहा कि इस क्षेत्र के लोग ISL से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं और Jamshedpur FC का फैसला प्रशंसकों के लिए बेहद निराशाजनक है। फैंस का मानना है कि क्लब के ISL से हटने का असर झारखंड के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के पेशेवर स्तर तक पहुंचने के रास्ते पर भी पड़ सकता है। इस बीच All India Football Federation (AIFF) ने Jamshedpur FC को अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए 12 अगस्त तक का समय दिया है।


