JPSC-JSSC धांधली पर सियासी बवाल, बेसरा ने JMM नेताओं के इस्तीफे की मांग की

Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी कथित धांधली को लेकर पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने JMM के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य और पंकज मिश्रा के इस्तीफे की मांग की है। बेसरा ने आरोप लगाया कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मामलों को लेकर सरकार और सत्तारूढ़ दल को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बेसरा ने कहा कि JPSC और JSSC की कथित अनियमितताओं से युवाओं और अभ्यर्थियों के बीच असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने संबंधित मामलों में पारदर्शी जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग उठाई। साथ ही कहा कि जिन नेताओं पर इन मुद्दों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

About The Author

See also  जेटेट परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 986 केंद्रों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी अनिवार्य

You may have missed