बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े हजारों छात्र, वाटर कैनन से भी नहीं थमा आंदोलन

Advertisements

रांची : JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे हजारों छात्र सोमवार को विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरे। 16 दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे अभ्यर्थियों ने आंदोलन के 17वें दिन विधानसभा की ओर मार्च शुरू किया। छात्रों ने पुराने विधानसभा परिसर के पास लगी बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ना शुरू कर दिया। 24 जिलों से पहुंचे छात्रों के हाथों में तिरंगा, पोस्टर और बैनर थे। वे भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, विवादित परीक्षाओं को रद्द करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रशासन ने कई स्तरों पर बैरिकेडिंग और कंटीले तार लगाए थे। इसके बावजूद छात्र आगे बढ़ते रहे। पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे और पानी की बौछारों के बीच भी नारेबाजी करते रहे। छात्रों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ अपनी मांगों पर स्पष्ट जवाब चाहते हैं। विधानसभा घेराव को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  स्वर्गीया रुपि सोरेन का झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान था- पुरेंद्र

You may have missed