11 गोवंश बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार; जंगल के रास्ते ले जा रहे थे, एक आरोपी फरार

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुरा स्थित नामोशोल जंगल के रास्ते अवैध रूप से ले जाए जा रहे 11 गोवंश को पुलिस ने बरामद किया है। ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 गोवंश को बरामद किया और दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गोवंश को जंगल के रास्ते ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा।पुलिस फरार आरोपी मोहम्मद सद्दाम की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  जनरल टिकट लेकर राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ा कॉकरोच जनता पार्टी का कार्यकर्ता, धनबाद में पकड़ा गया

You may have missed