इंकैब इंडस्ट्रीज के पुनर्जीवन का रास्ता साफ, NCLAT के फैसले से कर्मचारियों के भुगतान की उम्मीद बढ़ी
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : लंबे समय से बंद पड़ी इंकैब इंडस्ट्रीज के पुनर्जीवन को लेकर बड़ी राहत मिली है। NCLAT ने कंपनी से जुड़े मामलों में अहम फैसला सुनाते हुए प्रक्रिया से जुड़ी अड़चन दूर कर दी है। इससे स्वीकृत समाधान योजना के तहत भुगतान और कंपनी को दोबारा शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता साफ हुआ है। इंकैब के मामले में NCLT ने 3 दिसंबर 2025 को समाधान योजना को मंजूरी दी थी।कंपनी के अधिग्रहण के लिए स्वीकृत समाधान योजना की कुल राशि 545 करोड़ रुपये है। योजना के क्रियान्वयन के लिए 585 करोड़ रुपये के अग्रिम भुगतान की जानकारी भी सामने आई है। इंकैब के पुनर्जीवन से कर्मचारियों और अन्य हितधारकों को लंबे समय से लंबित भुगतान मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
Advertisements

Advertisements



