कपड़े प्रेस करते समय दर्दनाक हादसा, करंट लगने से छात्रा की मौत, परिवार में कोहराम

Advertisements

फरीदाबाद : आईएमटी क्षेत्र के गांव मच्छगर में मामा की बरसी में शामिल होने आई 20 वर्षीय 12वीं कक्षा की छात्रा तान्या की कपड़े प्रेस करते समय करंट लगने से मौत हो गई। तान्या दिल्ली के लक्ष्मीनगर की रहने वाली थी और एक दिन पहले ही अपने परिवार के साथ ननिहाल पहुंची थी। हादसे के समय घर में बरसी के कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं, जबकि वह कमरे में कपड़े प्रेस कर रही थी। अचानक चीख सुनकर परिजन अंदर पहुंचे तो वह बेहोश मिली। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अस्पताल से सूचना मिलने के बाद आईएमटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला करंट लगने से हुई दुर्घटनावश मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि करंट लगने के कारणों की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

About The Author

See also  पुलिस मुठभेड़ के 16 साल पुराने मामले में दिनेश गोप समेत तीन बरी

You may have missed