पुलिस मुठभेड़ के 16 साल पुराने मामले में दिनेश गोप समेत तीन बरी
Advertisements

गुमला : करीब 16 साल पहले खूंटी थाना क्षेत्र के कर्रा नदी के किनारे जंगल में पुलिस और पीएलएफआई के बीच हुई मुठभेड़ से जुड़े मामले में अदालत ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप, रूबेन केरकेट्टा और मार्टिन केरकेट्टा को बरी कर दिया है। इस मुठभेड़ को लेकर वर्ष 2010 में कामडारा थाना में कांड संख्या 05/2010 दर्ज किया गया था।
Advertisements

मामले में पुलिस ने दिनेश गोप समेत कई उग्रवादियों पर पुलिस टीम पर फायरिंग करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप लगाये थे। मुठभेड़ के बाद दर्ज मामले की अदालत में सुनवाई चली। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने दिनेश गोप, रूबेन केरकेट्टा और मार्टिन केरकेट्टा को बरी कर दिया।


