3347 पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, नवंबर से शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) में लंबे समय से खाली पड़े 3347 पदों पर भर्ती की तैयारी तेज कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार नवंबर तक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। भर्ती जूनियर इंजीनियर (जेई), असिस्टेंट इंजीनियर (एई), लाइनमैन, टेक्निकल असिस्टेंट, कार्यालय सहायक सहित कई तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर होगी। इसके लिए नियमावली को अंतिम रूप देने और प्रशासनिक मंजूरी की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी हाल की समीक्षा बैठक में भर्ती प्रक्रिया को जल्द, पारदर्शी और लीकप्रूफ तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।बिजली विभाग में अभियंताओं और तकनीकी कर्मचारियों की कमी के कारण कई क्षेत्रों में एक ही जूनियर इंजीनियर को कई सब-स्टेशन और फीडरों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है, जिससे बिजली आपूर्ति और शिकायतों के निपटारे पर असर पड़ रहा है। प्रस्तावित भर्ती में 372 सहायक अभियंता, 795 कनीय अभियंता, 180 एकाउंटेंट तथा 2000 लाइनमैन, टेक्निकल असिस्टेंट, सहायक और एसबीओ के पद शामिल हैं। ऊर्जा सचिव सह सीएमडी के. श्रीनिवासन ने बताया कि 3000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया नवंबर तक शुरू हो जाएगी। कुछ पद प्रोन्नति से और शेष सीधी नियुक्ति के माध्यम से भरे जाएंगे, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवाएं मिलेंगी और आउटसोर्सिंग पर निर्भरता भी कम होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed