FIFA Dream XI का खुलासा, मेसी-एमबाप्पे समेत इन दिग्गजों को मिली जगह
Advertisements

नई दिल्ली : फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ड्रीम XI टीम का ऐलान कर दिया गया है। फैंस के वोट से चुनी गई इस टीम में लियोनेल मेसी, किलियन एमबाप्पे, रोड्री और एर्लिंग हालैंड जैसे बड़े सितारों को जगह मिली है। केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा को भी शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल किया गया है।
Advertisements

Advertisements

ड्रीम XI में डिफेंस में पेड्रो पोरो, लिसांद्रो मार्टिनेज, डेयोत उपामेकानो और मार्क कुकुरेला शामिल हैं। मिडफील्ड में रोड्री, माइकल ओलिसे और जूड बेलिंगहम को चुना गया है, जबकि फॉरवर्ड लाइन में मेसी, हालैंड और एमबाप्पे को जगह मिली है। यह टीम 2026 विश्व कप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और फैंस की पसंद के आधार पर तैयार की गई है।


