25 लाख के इनामी नक्सली अजय महतो गिरफ्तार, माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गिरिडीह :गिरिडीह पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, वह माओवादी संगठन का वरिष्ठ सदस्य है और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की तलाश में था। संयुक्त अभियान के दौरान उसे पकड़ा गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के मुताबिक, अजय महतो को हरलाडीह इलाके में चलाए गए घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में गिरिडीह पुलिस के साथ सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की टीम शामिल थी। अभियान के दौरान उसके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए जाने की जानकारी दी गई है।

अजय महतो गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग समेत कई जिलों में 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। उस पर हत्या, पुलिस व सुरक्षा बलों पर हमले, आईईडी विस्फोट, रंगदारी और संगठन विस्तार जैसे गंभीर आरोप हैं।

About The Author

See also  JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 342 अभ्यर्थियों को मिली राहत

You may have missed