डॉक्टरों की हड़ताल से मचा हड़कंप, प्रसव पीड़ा में पहुंची गर्भवती को इलाज नहीं मिलने का आरोप

Advertisements

जामताड़ा :सदर अस्पताल में डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार के कारण ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं। इसी बीच प्रसव पीड़ा से परेशान एक गर्भवती महिला को इलाज नहीं मिलने और दूसरे अस्पताल जाने की सलाह देकर वापस भेजने का आरोप सामने आया है। अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना के विरोध में डॉक्टरों ने सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल शुरू की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया गया कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर से गर्भवती महिला को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की हड़ताल का हवाला देते हुए महिला को भर्ती नहीं किया गया। महिला के पति और साथ आई सहिया ने बताया कि वे सुरक्षित प्रसव की उम्मीद से अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन इलाज नहीं मिलने के कारण वापस लौटना पड़ा। हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से इस आरोप पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार अस्पताल में हुई तोड़फोड़ और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में किया गया है। चिकित्सकों ने दोषियों की पहचान कर कार्रवाई और अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। हड़ताल के कारण ओपीडी सेवा बंद रही, जबकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रखी गईं.

About The Author

See also  अग्रसेन जयंती पर 06 अक्टूबर को होगी भव्य अंताक्षरी प्रतियोगिता

You may have missed