टाटा स्टील में बड़ा बदलाव, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां



जमशेदपुर :टाटा स्टील ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। कंपनी ने अलग-अलग विभागों में नए पदों पर नियुक्ति और तबादले की घोषणा की है। इन बदलावों का उद्देश्य कंपनी के कामकाज को और बेहतर बनाना और नेतृत्व व्यवस्था को मजबूत करना बताया गया है।


कंपनी के बदलावों के तहत एनपी वेंकटेशन को थाईलैंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सत्यजीत माइती को चीफ मार्केटिंग एंड सेल्स की नई भूमिका दी गई है। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर नई जिम्मेदारियां प्रदान की गई हैं।
टाटा स्टील समय-समय पर अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करती रही है, ताकि व्यावसायिक जरूरतों के अनुसार नेतृत्व और संचालन को बेहतर बनाया जा सके। नए बदलावों से कंपनी की विभिन्न इकाइयों और विभागों में कार्यक्षमता बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।


