डीसी के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बना, साइबर ठगी की आशंका से हड़कंप
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस फर्जी अकाउंट से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही थी। मामले को लेकर जिला सूचना पदाधिकारी ने बिष्टुपुर साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।उपायुक्त अनन्य मित्तल ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि इस फर्जी आईडी से कोई फ्रेंड रिक्वेस्ट या संदेश प्राप्त होता है तो उसे स्वीकार न करें और तुरंत ब्लॉक कर दें। प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
Advertisements

Advertisements



