कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा में शामिल हुए कुणाल षाड़ंगी, तीन राज्यों के श्रद्धालुओं के साथ की आराधना

Advertisements

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के जयनगर स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ पर शनिवार को रिमझिम बारिश के बीच पारंपरिक कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। पूजा-अर्चना में झारखंड, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी कन्हाईश्वर पहाड़ पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कन्हाईश्वर पहाड़ तीन राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ पहुंचते हैं।

इस दौरान उनके साथ श्याम मंडी, मुखिया साहेब राम मंडी, मोहन मिश्रा, शहदेव गोप, अरविंद सिंह, संजय सिंह, राहुल बारिक, सूरज दलई सहित झामुमो के अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About The Author

See also  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बागबेड़ा-जुगसलाई नगर इकाई की घोषणा, 50 से अधिक युवाओं ने ली सदस्यता

You may have missed