15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के प्रयास रंग लाया

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela  :बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत करीब 15 वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के लगभग 50 घरों में आखिरकार नियमित जलापूर्ति शुरू हो गई है. लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि डीएमएफटी मद से लगभग चार लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन का इंटर कनेक्शन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जलापूर्ति बहाल हो सकी. उन्होंने बताया कि सुबह बेला की सप्लाई शुरू होते ही सभी घरों में पर्याप्त दबाव के साथ पानी पहुंचा. वर्षों से पानी की समस्या झेल रहे लोगों के लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं थी. पानी आते ही लोगों ने अपने घरों में बाल्टी, ड्रम एवं अन्य बर्तनों में पानी संग्रह किया और अपनी खुशी व्यक्त की.
सुनील गुप्ता ने कहा कि इस कार्य को पूरा कराने के लिए वे पिछले कई वर्षों से लगातार प्रयासरत थे. उन्होंने इस संबंध में पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार, जिला उपायुक्त, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी से कई बार मुलाकात कर मांग पत्र सौंपे. इसके अलावा पंचायत समिति की मासिक बैठकों में भी उन्होंने लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया.
उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिली है. स्थानीय निवासियों ने जलापूर्ति बहाल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के निरंतर प्रयासों की सराहना की. लोगों का कहना है कि “सुनील गुप्ता केवल वादे नहीं करते, बल्कि अपने प्रयासों से उन्हें धरातल पर साकार भी करते हैं.”

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed