डबल डाउन बार मर्डर केस में हंगामा, शव लेने से इनकार पर परिजन एनकाउंटर की मांग पर अड़े

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के डबल डाउन बार मर्डर केस में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से साफ इनकार कर दिया है और मुख्य आरोपी के एनकाउंटर की मांग पर अड़े हुए हैं। इस घटना के बाद मौके पर माहौल गर्म हो गया, जिसके चलते पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सूत्रों के अनुसार, प्रशासन ने देर रात ही शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे सुरक्षित रखने की व्यवस्था की। पोस्टमार्टम हाउस और आसपास के इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

परिजन लगातार मुख्य आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और पूरे इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

About The Author

See also  गौशाला की व्यवस्था पर सख्त समीक्षा, कमियां दूर करने के निर्देश

You may have missed