सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के विवेकानंद ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को योग संगम के तहत योग अभ्यास किया गया.

Advertisements

Jharkhand: सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के विवेकानंद ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को योग संगम के तहत योग अभ्यास किया गया. इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की योग प्रशिक्षक कोमल सिन्हा के नेतृत्व में कुलसचिव डॉक्टर नित नयना तथा कई सहायक प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने योग अभ्यास किया. इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री, प्रताप राव जाधव, आयुष मंत्रालय सह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सोना देवी विश्वविद्यालय को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में योग अभ्यास किया. देश भर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालय तथा संगठनों में लोगों ने बड़ी संख्या में योग अभ्यास किया. स्वस्थ भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में लोग योग अभ्यास करने लगे हैं. बड़ी बात यह है कि सोना देवी विश्वविद्यालय द्वारा भी योग एण्ड नेचरोपैथ से संबंधित स्कूल का संचालन किया जा रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  50 वर्षों से अधिक समय से चल रहा CHC, अब तक स्वास्थ्य विभाग के नाम नहीं हुई जमीन

You may have missed