जेठ की तपती दुपहरी में सावन की फुहार का स्वागत करने के लिए “हुलास एवं जमशेदपुर पेंशनर समाज” के सौजन्य से रविवार 21-06-2026 को पेंशनर समाज के आफिस (पुराना कोर्ट परिसर) साकची में एक भव्य काव्य-मंच का आयोजन किया गया ।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

JAMSHEDPUR: जेठ की तपती दुपहरी में सावन की फुहार का स्वागत करने के लिए “हुलास एवं जमशेदपुर पेंशनर समाज” के सौजन्य से रविवार 21-06-2026 को पेंशनर समाज के आफिस (पुराना कोर्ट परिसर) साकची में एक भव्य काव्य-मंच का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता , हुलास परिवार के अध्यक्ष श्री श्यामल सुमन जी ने की । जमशेदपुर के प्रख्यात गीतकार बसन्त जमशेदपुरी मुख्य अतिथि थे । साथ ही मंच पर पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष व सचिव एस पी सिंह जी भी थे ।
कार्यक्रम का संचालन नवीन अग्रवाल ने किया । सबसे पहले उपस्थित अतिथियों व कवियों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण किया । कार्यक्रम का आरम्भ श्री दीपक वर्मा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

योग दिवस व फादर्स डे के उपलक्ष्य में उपस्थित कवियों ने अनेक रचनायें पढ़ी – यथा अध्यक्ष श्यामल सुमन ने कहा कि – आसन कसरत दें हमें जीने में सहयोग , आतम- परमातम मिले तभी योग है योग ।
विनोद ” बेगाना” जी ने पढ़ा कि – तन- मन दोनों ही रहे , इससे सदा निरोग , यह नुस्खा है कारगर चलो करें हम योग ।
शहर के प्रसिद्ध व्यंग्यकार दीपक वर्मा ने कहा कि – दोनों हाथ जोड़कर , सांस खीच-छोड़ कर, नित्य प्रति आप रोज योग अपनाइये । घाटशिला से पधारी स्वर- कोकिला रजनी जी पंक्तियां- योग निरोग करे जीवन को – भी बहुत सराही गई।
काव्य-मंच के संचालक नवीन अग्रवाल ने भष्टाचार पर अपनी कविता प्रस्तुत की – कोई घोटाला नहीं हुआ , मंत्री , अफसर , पुलिस, इंजीनियर सबने गवाही दे दी ।
पुल बेचारा क्या करता गिरकर गवाही दे दी । हुलास संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री हरि किशन चावला ने भी भ्रष्टाचार पर अपनी रचना रखी । जय प्रकाश पाण्डेय की पंक्तियां – इक जमाने से एक सफर में हैं – उपस्थित श्रोता वृंद से खूब सराही गई। मुख्य अतिथि बसन्त जमशेदपुरी जी ने हास्य व्यंग्य पर बहुत सुन्दर प्रस्तुति दी । कवियत्री द्वय सुनीता बेदी जी व बीना कुमारी जी की काव्य प्रस्तुतियां भी बहुत सराही गई।

See also  रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, कैडर री-स्ट्रक्चरिंग से खुलेंगे प्रमोशन के नए रास्ते

कार्यक्रम के अंत में पेंशनर्स समाज के सचिव एस पी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।

About The Author

You may have missed